आज रेस कोर्स में गंगा सालन यमकेश्वर विकास समिति की बैठक आयोजित की गई

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 29 मार्च 2026

रेसकोर्स मॆं काफी अरसे के बाद गंगा सलाण यमकेश्वर विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मॆं सर्वप्रथम माननीय मुख्यमन्त्री द्वारा नीलकण्ठ मॆं पार्किंग की मंजूरी दिये जाने का स्वागत किया साथ ही चिकित्सा हेतु दों बेड की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु डा॰ धन सिंह रावत का आभार प्रकट किया।

समिति के हेमन्त कुकरेती व समिति के अध्यक्ष दिनेश भण्डारी साथ कुलदीप नेगी ने कहा क़ि जल्द मुख्यसचिव के सम्मुख ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला व तपोवन मॆं हमेशा जाम से निजात दिलाने हेतु सरकार तत्काल गंगा के उपर बैराज के या कोयल घाटी के आसपास एक मोटर पुल बनाया जाय एवं गरुड़ चट्टी बैराज मार्ग को सुचारू रूप से बनाकर नीलकंठ जाने वाले सभी यात्रियों के साथ ही यमकेश्वर क्षेत्र की सभी जनता को यातायात की सुविधा प्रदान की जाय जिससे ऋषिकेश बाजार से सारा दबाव तों कम होगा ही साथ ही चारधाम यात्रा भी सुगम रहेगा। समिति के सचिव प्रदीप कुकरेती व विनोद ग्वाडी़ के साथ रतन अमोलीं ने प्रस्ताव रखा क़ि यमकेश्वर क्षेत्र गंगा किनारे व्यास चट्टी एवं गरुड़ चट्टी से शराब की दुकान हटाने हेतु शासन व सरकार से मिला जायेगा। अन्त मॆं शान्ति प्रसाद बड़थ्वाल व चन्द्रकिरण राणा के साथ एसo पीo बड़ोला ने चैलूंसैण एवं यमकेश्वर क्षेत्र के आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाने का प्रस्ताव भी सरकार को दिया जायेगा।

बैठक मॆं मुख्यरूप से एसo पीo अमोली , हेमन्त कुकरेती , अध्यक्ष दिनेश भण्डारी , विनोद ग्वाडी़ , कुलदीप नेगी , सचिव प्रदीप कुकरेती , शान्ति प्रसाद बड़थ्वाल , रतन अमोलीं , एसo पीo बडोला , चन्द्रकिरण राणा आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!