प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून के प्रारंभिक शिक्षक ऋण एवं बचत सहकारी समिति के प्रतिष्ठित संचालकों (डायरेक्टर) के निर्वाचन किया

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 20 अप्रैल 2026

उo राo प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में प्रारंभिक शिक्षक ऋण एवं बचत सहकारी समिति देहरादून के प्रतिष्ठित संचालकों (डायरेक्टर) के निर्वाचन में विकासखंड विकासनगर से कुलदीप सिंह तोमर एवं शांति चौहान कालसी से संदीप रावत एवं खुशी राम पांडे और चकराता से सरोज नौटियाल सहित पांच डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बाकी दूसरे ग्रुप से मात्र दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए बाकी चार पदों पर आगामी 24/04/2026 को मतदान होगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल मंत्री कमल सुयाल उपमंत्री ब्रह्मपाल राज्य खेल समन्वयक लेखराज सिंह तोमर nmops रायपुर अध्यक्ष अनुराग चौहान जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नेगी संगठन मंत्री मंजीत सोलंकी डोईवाला ब्लॉक मंत्री सिद्धार्थ शर्मा सयुक्त मंत्री दिलीप सिंह राम नारायण रतूड़ी सुरजीत सिंह नीर लता शशि कपूर मनीष कंबोज राजकुमार पाल हरेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!