राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया राज्य सूचना आयोग की दो पुस्तकों का विमोचन

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 07 नवंबर 2025

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सूचना आयोग की दो पुस्तकों का विमोचन किया।

सूचना आयोग की पहली पुस्तक ‘‘सशक्त नागरिकः सफल लोकतंत्र-उत्तराखण्ड में सूचना का अधिकार अधिनियम के 20 वर्ष’’ में पूर्व व वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्तों, राज्य सूचना आयुक्तों, आयोग के अधिकारियों, प्रशासन अकादमी नैनीताल आदि के संदेश व लेखों को संकलित किया गया है। संकलित संदेश व लेख उत्तराखण्ड प्रदेश में सूचना का अधिकार अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए किए गए प्रारंभिक प्रयासों और आयोग की 20 वर्षों की उपलब्धियों को उजागर करने एवं उनका सार प्रस्तुत किया गया है।

दूसरी पुस्तक एक ‘‘मार्गदर्शिका’’ के रूप में प्रकाशित की गई है। जिसमें अधिनियम के प्रावधानों को सरल, बोधगम्य और व्यावहारिक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे सूचना आवेदन, उसके निस्तारण और अपील की प्रक्रियाएं निर्धारित समयावधि के भीतर कुशलतापूर्वक पूर्ण हो सकें। यह मार्गदर्शिका न केवल लोक सूचना अधिकारियों व प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए एक व्यावहारिक संदर्भ दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी,बल्कि आम नागरिकों के लिए भी सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ और संरचित बनाएगी।

इसी कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ओसी हाण्डा की लिखित पुस्तक ‘‘हिस्ट्री ऑफ उत्तराखण्ड’’ का भी विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखण्ड के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को सरल रूप में बताती है। पुस्तक में कत्यूरी, चंद और गढ़वाल राजवंशों से लेकर आज तक की यात्रा इसमें शामिल है। लोक कथाओं पर आधारित यह किताब देवभूमि की विरासत से पाठकों को जोड़ती है।

कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!