ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 28 अप्रैल 2024

कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कल राज्य निर्वाचन आयुक्त को आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नई मतदाता सूची जारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री जोशी ने पत्र के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर निगम की ओर जारी मतदाता सूची में कई क्षेत्रों के अत्यधिक संख्या में मतदाताओं के नाम छूटे हैं, जिससे आगामी नगर निकाय चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पायेंगे।

मंत्री ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नई मतदाता सूची जारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया, जिससे सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित हो और समस्त जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!