योगी के दौरे से प्रदेश की जनता निराश : राजीव महर्षि

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 16 अप्रैल 2024

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता निराश है। भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने एक जारी बयान में कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी कानून के राज की बात करते हैं लेकिन उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। अंकिता भंडारी की हत्या श्री योगी की जन्मभूमि में हुई थी। प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि श्रीयोगी जरूर नैतिकता के नाते अंकिता भंडारी मामले में जरूर कुछ कहेंगे लेकिन भाजपा के अन्य नेताओं की तरह उन्होंने भी इस मामले में चुप्पी साधे रखी। महर्षि ने कहा कि भाजपा के वादों पर लोगों का अब विश्वास खत्म होने लगा है। प्रदेश के लोग 19 अप्रैल को भाजपा को निश्चित रूप से सबक सिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!