शहीद विभूति नारायण ढौडियाल स्मृति में बनेगा “स्मृति द्वार”, मेयर ने दी स्वीकृति

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 06 अप्रैल 2026

शहर के वार्ड 10 डोभालवाला क्षेत्र के पार्षद मोहन बहुगुणा एवं बकरालवाला पार्षद अशोक डोबरियाल ने साेमवार काे नगर निगम कार्यालय में मेयर सौरभ थपलियाल को पत्र सौंपा गया।

पार्षदों ने मांग की कि राजपुर रोड विधानसभा के अंतर्गत नेशविला रोड मार्ग पर शहीद विभूति नारायण ढौडियाल की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप शहीद विभूति नारायण ढौडियाल स्मृति द्वार” का निर्माण किया जाए।

जनभावनाओं का सम्मान करते हुए महापौर सौरभ थपलियाल ने इस प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति प्रदान की। साथ ही नगर निगम के निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मौके पर शीघ्र निरीक्षण कर प्रस्तावित स्मृति द्वार का (एस्टिमेट) तैयार किया जाए।

महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि स्मृति द्वार का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान हो सके और शहीद को उचित श्रद्धांजलि दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!