धामी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए कई ऐतिहासिक कार्य : गणेश जोशी

उत्तराखंड(उत्तरकाशी),शनिवार 23 मार्च 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सेवा और सुशासन के दो साल पूरे होने की बधाई भी दी। उन्होंने यह बात शनिवार को महर्षि वेडिंग प्वाइंट जोशियाड़ा उत्तरकाशी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। इन दो वर्षों में कई ऐतिहासिक फैसले राज्य हित में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त धर्मांतरण कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पूरे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून कहीं लागू हुआ है, तो वो उत्तराखंड राज्य में हुआ है। उन्होंने कहा कि आज पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो रही हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया है।

उन्होंने कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज हर्षिल के सेब की मांग विदेशों तक की जा रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2025 तक हम अपने सेब के उत्पाद को दोगुना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन में एक भारत-श्रेष्ठ भारत और प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार जनता से किए गए अपने वादे को पूर्ण कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें लोकसभा चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतों से टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया गया है।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व विधायक माल चंद बुद्धि सिंह विधानसभा संयोजक, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, जगत चौहान, डॉक्टर स्वराज विद्वान, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, राजेन्द्र गंगाडी़, प्रताप सिंह रावत, श्रीमती जयेंद्री राणा, सरिता नौटियाल, सावित्री मखलोगा साबिता भट्ट सहित दर्जनों सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!