उत्तरकाशी में भूस्खलन से बड़ा हादसा, नाै लापता श्रमिकों के नाम जारी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 29 जून 2025

जनपद उत्तरकाशी के सलाई बैंड पालीगाड़ क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन की चपेट में आकर नाै श्रमिक लापता हो गए हैं। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान में जुटा हुआ है।

लापता श्रमिकों की सूची

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार लापता श्रमिकों में अधिकांश नेपाल निवासी बताए जा रहे हैं:-

1. दूजेलाल, उम्र 55 वर्ष

2. केवल थापा, उम्र 43 वर्ष

3. रोशन चौधरी, उम्र 40 वर्ष

4. विमला धामी, उम्र 36 वर्ष

5. कल्लूराम चौधरी, उम्र 55 वर्ष

6. बॉबी, उम्र 38 वर्ष

7. छोटू, उम्र 22 वर्ष

8. प्रियांश, उम्र 20 वर्ष

9. मनीष धामी, उम्र 40 वर्ष

जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने बताया कि लापता श्रमिकों की तलाश के लिए अभियान जारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को भूस्खलन और वर्षा से हुए नुकसान का भी तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!