राजकीय सम्मान के साथ दी गई निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 23 जुलाई 2026

उत्तराखंड पुलिस के एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल, जिनका बुधवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था, को गुरुवार को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

गौरतलब है कि निरीक्षक मनोज मनराल देहरादून में एलआईयू निरीक्षक के पद पर तैनात थे और 22 जुलाई को हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!