कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

उत्तराखंड(ऋषिकेश),शुक्रवार 29 मार्च 2024

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को रेलवे मार्ग पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार वीरेंद्र रावत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान रावत ने कहा कि मैंने इस क्षेत्र के लिए काफी विकास कार्य किए हैं, जिसे देखते हुए ऋषिकेश की जनता वीरेंद्र रावत को भारी बहुमत से लोकसभा में भेजेगी।

इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा देश की जनता को गुमराह करने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि क्या वह देश का लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हरिद्वार लोकसभा सीट पर उनके पिता हरीश रावत द्वारा किए गए विकास कार्यों का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!