रुड़की में मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का 135वां संस्करण, जनभागीदारी को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

उत्तराखंड(हरिद्वार),रविवार 28 जून 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने प्रत्येक संबोधन में देशभर में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सामने लाते हैं, जिससे नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सबका प्रयास का संदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग और सहभागिता से ही विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला व युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन व सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *