राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

सोमवार 07 अप्रैल 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थ्य में व्यतिक्रम, अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान, आशा के विपरीत घटना घटित, कार्यक्षमता में कमी, वैवाहिक जीवन कष्टदायक, भौतिक सुख में न्यूनता।
  2. वृषभ – महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता, सुसमाचार की प्राप्ति, प्रेमसम्बन्धों में अनुकूलता, उपस्थित व्यवधान समाप्त, धन का प्रतिफल प्राप्त, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुझान।
  3. मिथुन – व्यापारिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, आपकी सलाह से दूसरों को कामयाबी, प्रतिष्ठापर अनुकूल प्रभाव, शुभ कृत्यों की ओर अभिरुचि, उत्साह में वृद्धि।
  4. कर्क – विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, इच्छित पद की प्राप्ति, नवीन उपलब्धि, शिक्षा केक्षेत्र में सफलता, नवसम्पर्कका सुयोग, किसी योजना का श्रीगणेश, हर्ष का वातावरण।
  5. सिंह – समय निराशाजनक, किसी अप्रिय घटना से मन उदास, कार्यों में असफलता, व्यवहार में जरा सी लापरवाही नुकसानदायक, मित्रों से तनाव, विचारों में उग्रता।
  6. कन्या – नवयोजना दृष्टिगत, मेल-मिलाप में रुचि, आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, परिवर्तन की दिशा में किये जा रहे प्रयास सार्थक, जनकल्याण की ओर अभिरुचि।
  7. तुला – व्यवसाय में विस्तार, धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अभिरुचि, वाद-विवाद की निवृत्ति, किसी उत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर, यात्रा का प्रसंग।
  8. वृश्चिक – सामयिक कार्यों में अनुकूलता, समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर, सद्विचारों का उदय, आत्मिक शांति, मनोबल में वृद्धि, जीवन में सुख के साधन सुलभ।
  9. धनु – पारवारिकिकठिनाइयों से उलझनें, आय की अपेक्षा व्यय अधिक, धनहानि की आशंका, आपसी सम्बन्धों में कटुता, तालमेल का अभाव, मन व्यथित, यात्रा से धनहानि।
  10. मकर – योजना साकार होने की ओर, मनोभिलाषित योजना का सुपरिणाम प्राप्त, कुछेक समस्याओं का समाधान, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, दाम्पत्य जीवन में मधुरता।
  11. कुम्भ – स्वास्थ्य सुधार पर कार्य-व्यवसाय अर्थ-पक्ष में प्रगति, व्यक्तित्व का विकास, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला सुलझने की ओर, उत्तरदायित्व की पूर्ति।
  12. मीन – दिन शुभ, मित्रों परिजनों के माध्यम से कुछेक समस्याओं का समाधान, अधूरे कार्यों की पूर्ति, विवाद का समापन पक्ष में नवसमाचार की प्राप्ति, स्वनिर्णय हितकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!