राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

रविवार 23 फरवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – मनोवांछित सफलता का सुअवसर प्राप्त, व्यापारिक उन्नति, स्वाध्याय में रुचि, पुरातन विवाद का समापन, भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि, दाम्पत्य जीवन सुखी।
  2. वृषभ – स्वास्थ्य में प्रतिकूलता, कार्यों में निराशा, आर्थिक प्रगति में व्यवधान, पारस्परिक सम्बन्धों में तनाव, शंका-कुशंका से मतभेद, व्यक्ति विशेष से हानि संभव।
  3. मिथुन – भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, राजनैतिक क्रियाकलापों में संलग्नता, जीवन साथी से मधुरता, नवसम्पर्क लाभदायी, संभावित यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त, लाभ भी।
  4. कर्क – कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति का सुयोग, कुछेक समस्याओं का समापन, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, सुख-शांति।
  5. सिंह – दिनचर्या व्यवस्थित, परिवार में धार्मिक आयोजन सम्पादित, निजी इच्छा की पूर्ति, दाम्पत्य जीवन में सुखशांति का वातावरण, संभावित यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त।
  6. कन्या – लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध, राजकीय पक्ष से असहयोग, परिवार में आपसी मतभेद, एकाग्रता का अभाव, यात्रा में परेशानी, दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता।
  7. तुला – कठिनाइयों का निराकरण, व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि, आत्मीयजनों से मधुरता, सुख के साधन निमित्त व्यय, किसी के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति।
  8. वृश्चिक – आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त, व्यापार में धन निवेश, धनलाभ का सुयोग, इच्छित कार्यों की पूर्ति, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, पठन-पाठन में रुचि।
  9. धनु – समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त, कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में सफलता का सुअवसर प्राप्त, मित्रों-परिजनों से सहयोग, लाभ भी, आहार विहार में नवीनता।
  10. मकर – समय असंतोषजनक, स्वास्थ्य में प्रतिकूलता, सहयोगियों की गतिविधियों में मानसिक कष्ट, परिवार में अनावश्यक खर्च, पारस्परिक सम्बन्धों में कट॒ता।
  11. कुम्भ – परोपकार की भावना जागृत, आत्मसंयम से कार्य सिद्धि, निराशा का समापन, अध्यावसाय की ओर रुझान, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, यात्रा सुखद।
  12. मीन – धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि, इच्छित योजना का सुपरिणाम प्राप्त, परिवार में सुख शांति का मार्ग प्रशस्त, विवाद का निर्णय पक्ष में, उपहार का लाभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!