राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

मंगलवार 11 फरवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – आत्मविश्वास में कमी, स्वास्थ्य में व्यतिक्रम, वाद-विद की आशंका, व्यर्थ भ्रमण, आर्थिक उन्नति में व्यवधान, प्रियजनों से मतभेद, मानशिक अशांति।
  2. वृषभ – ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में, नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, संबंधों में प्रगाढ़ता, कर्ज निवृत्ति का प्रयास, अध्यवसाय में रुझान, संभावित यात्रा में सफलता।
  3. मिथुन – सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, सुसमाचार की प्राप्ति, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण, परिवार में मांगलिक आयोजन सम्पन्न, धर्म-अध्यात्म में रुचि।
  4. कर्क – व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, आकस्मिक लाभ का सुयोग, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, सामाजिक कृत्यों से यश, सुख के साधन सुलभ।
  5. सिंह – आरोग्य सुख में कमी, कार्यों के प्रति असंतोष, वाहन सेचोट-चपेट दुर्घटना, पारिवारिक कष्ट, शत्रु प्रभावी, वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण, यात्रा से कष्ट, हानि भी।
  6. कन्या – परिस्थितियाँ सुधार पर, सुसमाचार की प्राप्ति, राजकीय पक्ष से लाभ, दूर-समीप की यात्रा का प्रंसग, संत समागम, धर्म-अध्यात्म में रुचि, आत्मिक शांति की अनुभूति।
  7. तुला – योजना साकार होने की ओर, राजनीतिक क्रिया-कलापों में रुचि, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, धन संचय में प्रवृत्ति, आत्मीयजनों से विचार-विमर्श, दाम्पत्य सुख।
  8. वृश्चिक – मनोवांछित सफलता का सुअवसर, व्यापार में धन निवेश, पुरातन विवाद का समापन, मांगलिक कृत्य सम्पादित, व्यक्तित्व का विकास, ज्ञान-विज्ञान में रुचि।
  9. धनु – अभीष्ट सिद्धि का प्रयास निरर्धक, वाद-विवाद से अशांति, निष्प्रयोजन व्यय, विचारों में उग्रता, लाभार्जन में व्यतिक्रम, प्रतियोगिता में असफलता, मन प्रसन्न।
  10. मकर – पराक्रम में वृद्धि, कार्यों में सफलता का सुयोग, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, यश में वृद्धि, आत्मीयजनों से सहयोग, सुसमाचार से परिवार में हर्षोह्लास, हर्ष भी।
  11. कुम्भ – ग्रहयोग बेहतर, कठिनाइयों का निराकरण, बुद्धि चातुर्य से संकल्पसिद्धि, यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, सुसंदेश की प्राप्ति, राजनैतिक-सामाजिक गतिविधियों में रुचि।
  12. मीन – परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, आर्थिक-व्यावसायिक सफलता, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, स्थान-परिवर्तन का कार्यक्रम, धार्मिक स्थलों की यात्रा से हर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!