राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

रविवार 12 जनवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – परिस्थितियां भाग्य के पक्ष में, किसी पुराने विवाद का समापन, घरेलू वातावरण, मनोविनोद के अवसर प्राप्त, दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग, विशिष्टजनों से सम्पर्क।
  2. वृषभ – किसी योजना की शुरुआत, पारिवारिक कठिनाइयों का निवारण, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर, मनोबल में वृद्धि, खुशी भी।
  3. मिथुन – सामयिक कार्यों में सफलता, धनागम का सुयोग, राजनीतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, शारीरिक सुख की अनुभूति, मानसिक राहत, स्वजनों से विचार-विमर्श।
  4. कर्क – कठिनाइयों से चिन्ता, प्रगति में व्यवधान, मित्रों से अनबन, शत्रु हानि पहुँचाने में सफल, पठन-पाठन में अरुचि, व्यवहार में जरा सी लापरवाही नुकसान।
  5. सिंह – सामयिक सिद्ध हेतु प्रयत्नशील, बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता का सुयोग, पारिवारिक कठिनाइयों का निराकरण, धन संचय की ओर अभिरुचि, संत समागम।
  6. कन्या – दिनमान अनुकूल, परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, नवयोजना का श्रीगणेश, निजी जिन्दगी में महत्वपूर्ण उपलब्धि, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, मानसिक राहत।
  7. तुला – ग्रहयोग स्थिति भाग्य के पक्ष में, साहसिक प्रयास प्रगति पर, कुछेक समस्याएं सुलझने की ओर, आत्मीयजनों से अपेक्षित सहयोग, दूर या समीप की यात्रा।
  8. वृश्चिक – कठिनाइयों से अशांति, निजी इच्छा की पूर्ति में व्यवधान, धन का अभाव, सुपरिचितों से मतभेद, अप्रिय घटना घटित, सुख के साधन में कमी, कष्ट भी।
  9. धनु – समय संतोषजनक, लाभ का मार्ग प्रशस्त, शुभ-भावनाओं का उदय, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।
  10. मकर – ग्रहयोग बेहतर, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, परोपकार की भावना जागृत, धन की प्राप्ति, नौकरी में पदोन्नति, विरोधी परास्त, यात्रा संतोषजनक।
  11. कुम्भ – कार्य-व्यवसाय में विस्तार, स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण, सुसमाचार की प्राप्ति, राजकीय पक्ष से लाभान्वित।
  12. मीन – दिनचर्या अव्यवस्थित, पठन-पाठन में अरुचि, महत्वपूर्ण उपलब्धि में विलम्ब, जोखिम से नुकसान, वाहन से कष्ट, जिम्मेदारियों को निभाने में मुश्किलें, धनहानि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!