हिमांशु निराला सहित कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, वैभव जी बने मंडल महामंत्री

उत्तराखंड (देहरादून), रविवार 22 फरवरी 2026

आज हिमांशु निराला (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा) ने नव-नियुक्त मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा वैभव जी को उनके नए कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर युवा साथी कनिष्क त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी वैभव जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सभी साथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभव जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!