उत्तराखंड(ज्योतिर्मठ),मंगलवार 18 अगस्त 2026
उर्गम घाटी मे स्थित पंच केदारों मे एक कल्पनाथ मे भारी बारिश के बाद तबाही की सूचना है। बीती रात्रि को करीब बारह बजे बारिश के बाद मलबा मंदिर की ओर आया जिससे मंदिर प्रांगण, भोग मंडी, धर्मशाला आदि का भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूजा स्टोर एवं भोग मंडी मे रखा सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। एसडीएम सीएस वशिष्ठ के अनुसार सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया है। जनहानि की कोई सूचना नहीं है। पुजारी दरबान सिंह नेगी, रामप्रसाद नेगी आदि के अनुसार मंदिर तो सुरक्षित है लेकिन आस पास के भवन, हवन कुंडी, भोग मंडी व स्टोर के साथ कल्पनाथ तक आवागमन का मार्ग भी पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गया है।