श्रीनगर गढ़वाल में राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),सोमवार 09 मार्च 2026

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की रविवार को श्रीनगर गढ़वाल के जीवीके हेलीपैड पर अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राज्यपाल विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए गैरसैंण जा रहे थे, तभी रास्ते में हेलीकॉप्टर को तकनीकी समस्या या मौसम की वजह से सुरक्षित रूप से श्रीनगर में उतारना पड़ा।

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। राज्यपाल को हेलीपैड से सीधे पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उन्हें सुरक्षित रखा गया है।

घटना के समय मौके पर पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया और श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।फिलहाल हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तकनीकी दिक्कत या खराब मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है वही राज्यपाल सड़क मार्ग से भराडीसैंण के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!