राज्यपाल ने किया मतदान, बोले-मतदान सबसे बड़ा दान

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 19 अप्रैल 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने शुक्रवार को पोलिंग बूथ शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा की लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट अनमोल है और मतदान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा की सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य योगदान दें। इस दौरान राज्यपाल ने मतदान के लिए की गई तैयारियो की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!