कांग्रेस की मीडिया समन्वय कमेटी का गठन

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 08 अप्रैल 2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने लोकसभा चुनाव के लिए मीडिया को- आर्डिनेशन कमेटी का गठन करते हुए वरिष्ठ नेताओं को मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी दी है।

मीडिया को-आर्डिनेशन कमेटी के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने यह जानकारी दी। राजीव महर्षि को चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर,नीरज तिवारी को मीडिया को-आर्डिनेशन कमेटी का कुमाऊं मण्डल प्रभारी और लखपत बुटोला को गढ़वाल मण्डल प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, सुरेन्द्र कुमार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी,प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया,सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह,डॉ. प्रदीप जोशी,प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, राजेश चमोली,सूरत सिंह नेगी, हरीश ऐठानी, शीशपाल सिंह बिष्ट, बिमला जोशी, संदीप चमोली, सुनीता प्रकाश, विशाल मौर्य, मंजू त्रिपाठी, मोहन काला, आशीष नौटियाल, पिया थापा, सुलेमान अली व अभिनव थापर को मीडिया को-आर्डिनेटर का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से मीडिया को-आर्डिनेशन कमेटी के सभी सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखे। साथ ही पार्टी की रीति-नीतियों की पार्टी की ओर से अपने न्याय पत्र में किये गये जनहित के वादों को जन-तक पहुंचाने का काम करेंगे ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!