रेलवे परियोजना के निकट पहुंची जंगलों की आग

नई टिहरी,शनिवार 27 अप्रैल 2024

देवप्रयाग के जंगलों में लगी आग सौड़ गांव स्थित रेलवे परियोजना के निकट तक पहुंच गई। इससे यहां धुआं फैलने के साथ ही गर्मी में बढ़ोत्तरी हो गई है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सौड़ साइट के निकट फैले घने जंगल आग से धू धू कर जल उठे। आग के कारण परियोजना क्षेत्र में काफी दूर तक धुआं फैल गया। सौड़ गांव में देश की सबसे लम्बी 14.5 किमी की डबल ट्रैक की रेलवे सुरंग निर्माणाधीन है। यहां वर्तमान में छह सौ मजदूर और दो सौ तक अधिकारी और तकनीशियन कार्यरत हैं। सौड़ गांव निवासी विजयेंद्र टोडरिया के अनुसार सौड़ और जाखनी गांव के जंगलों की आग रेलवे परियोजना परिसर के निकट तक तो नहीं पहुंची मगर इससे परियोजना से उड़ रही धूल के साथ धुएं का काफी प्रदूषण फैल गया है। जिसे गांववासियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। धूल के साथ जंगलों की आग का धुआं ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भारी असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!