बेस अस्पताल में पहली बार एक साथ 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),शनिवार 05 अप्रैल 2025

प्रदेश के पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध बेस चिकित्सालय को पहली बार एक साथ 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारी मिले है। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को स्थाई नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए।

मेडिकल कॉलेज में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पाने वाले सभी नर्सिंग अधिकारियों से आह्वान किया कि उन्होंने वर्षवार नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती की है। अब नर्सिंग अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह बेहतर से बेहतर सेवा अस्पताल में गढ़वाल भर के मरीजों को देकर अपना कर्तव्य निभाए। कहा कि तीन सालों में वह अपने विभाग में 16 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दे चुके है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 23 हजार से अधिक नौकरियां दी जा चुकी है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग में शत-प्रतिशत आशाओं, एएनएम, सीएचओ के साथ ही अब नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती पूर्ण कर दी गई है।

कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ में इस बार अस्पताल की स्थापना होगी जबकि केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी। कहा कि पहली बार बेस चिकित्सालय में कैथ लैब बनकर तैयार हो गयी है। यहां कैथ लैब बनने के बाद डॉक्टर, टैक्नीशियन सहित अन्य की तैनाती को लेकर तैयारी चल रही है। जल्द ही कार्डियो की ओपीडी से लेकर ऑपरेशन संबंधी कार्य शुरु होंगे। जो श्रीनगर के लिए ऐतिहासिक होगा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, चिकित्सा शिक्षा के अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, मातबर रावत, शांति देवी, मीना गैरोला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम, सीएमएस डॉ. विमल गुंसाई, बासुदेव कंडारी, दिनेश असवाल, वित्त नियंत्रक प्रवीन बडोनी, मीना गैरोला, जिपं अध्यक्ष शांति देवी, आशा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!