कॉलेज के दो टीन शेड कक्षों में लगी आग, फर्नीचर समेत सारा सामान जलकर हुआ राख

उत्तराखंड(गोपेश्वर),शुक्रवार 26 अप्रैल 2024

चमोली जिले के दूरस्थ विकासखंड देवाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के दो टीन शेड कक्षों में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। जिस कारण यहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल कर राख हो गया। इस घटना की सूचना ईच्छोली गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह विद्यालय प्रशासन को दी। इसके बाद वन विभाग, जल संस्थान और राजस्व विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया गया।

राजस्व उपनिरक्षक प्रमोद नेगी ने बताया कि आग से स्कूल के टीन शेड में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोविंद राम सोनी ने कहा पिछले लम्बे समय से राइका कैम्पस में चार दीवारी बनाने की मांग की जाती रही है, लेकिन अभी तक स्कूल की दीवार नहीं बनायी गई है। यदि दीवार बन गई होती तो आग की घटना को रोका जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!