बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस : गणेश जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 24 जून 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के अध्यादेश को ध्यान में रखते हुए वर्ष-2016 से पूर्व निर्मित घरों को न तो नोटिस दिया जाए और न ही तोड़ा जाए। यहां के कई निवासी निगम को पिछले लंबे समय से कर भुगतान भी कर रहे हैं।

सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर स्थित काठबंगला में वर्ष-2016 से पहले निवास करने वाले लोगों को नोटिस देने के संबंध निगम और एमडीडीए के अधिकारियों की बैठक ली।

इस दौरान मंत्री ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों को छत दी है और हमारी कोशिश होगी कि किसी भी गरीब का घर न टूटे।

बैठक में एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, रामसेवक सहित नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!