देवभूमि ने दिल खोलकर विकसित भारत के लिए किया मतदान, पांच कमल उत्तराखंड से तय : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 22 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि के लोगों ने विकसित भारत के निर्माण और तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी को बनाने के लिए दिल खोल कर मतदान किया है। कुल मतदान का 75 फीसदी हमारे पक्ष में है। विपक्ष के हार मानने से राज्य में प्रतिस्पर्धा का अभाव रहा, जिसने मतदान टर्न आउट को प्रभावित किया है।

रविवार को मतदान के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए महेंद्र भट्ट ने सभी सम्मानित मतदाताओं का लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के लिए पार्टी की तरफ से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, जिस तरह का फीड बैक मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि देवभूमि ने दिल खोल कर मोदी जी के लिए मतदान किया है। हमेशा सक्रिय रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्रों ने बेहतर कार्य करते हुए मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्य किया।

विकसित भारत का निर्माण करना चाहती है जनता-

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने जनता मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण चाहती है, जिसका उत्साह उन्होंने मतदान में दिखाया। जनता ने मोदी के 10 वर्षों के रिपोर्ट कार्ड पर डिक्टेंशन नंबर देकर अपनी मुहर लगाई है। सभी धर्मों, वर्गों, जातियों एवम सर्वसमाज का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला। मातृ शक्ति, युवा, किसान और गरीब, इस प्रदेश की चारों जातियों ने मोदी के पक्ष में अपना मत किया है।

400 पार की माला में पांच कमल उत्तराखंड से-

भट्ट ने मतदान प्रतिशत को लेकर उम्मीद जताई कि अंतिम आंकड़े आने तक 2019 के मुकाबले मतदान का अंतर लगभग 2 फीसदी रहने वाला है। लेकिन हमें भरोसा है कि पार्टी अपने लक्ष्य के अनुसार कुल मतदान का 75 हिस्सा अवश्य प्राप्त करने में सफल होगी। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को मोदी की 400 पार की माला में 05 कमल उत्तराखंड से गूंथे जाना तय हो गया है।

प्रतिस्पर्धा के अभाव में विपक्षी समर्थकों ने की पोलिंग से दूरी-

अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस के चुनाव से पहले ही हार मानने के कारण उत्तराखंड में प्रतिस्पर्धा का अभाव दिखाई दिया। लिहाजा कम मतदान का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस समर्थकों की उदासीनता रही है, भाजपा अपने समर्थकों को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचाने में सफल रहे हैं।

हारी हुई 23 विधानसभा सीटों में मत प्रतिशत बढ़ा-

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जहां-जहां प्रतिस्पर्धा नजर आई वहां मत प्रतिशत बढ़ा है। विधानसभा चुनाव में हारी हुई 23 सीटों पर प्रतिस्पर्धा नजर आई तो वहां मत प्रतिशत बढ़ा है। भविष्य में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ सभी पार्टियों को भी प्रयास करना चाहिए।

बहिष्कार का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान-

भट्ट ने कुछ गांवों में मतदान के बहिष्कार को लेकर स्पष्ट किया कि वोट नही देना किसी समस्या समाधान नहीं है। राज्य के अधिकांश जगह पर्यावरण, कानूनी व जियोग्राफिक एवं तकनीकी कारणों से सड़क एवं विकास कार्यों में गतिरोध आया है। जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री ने के लिया है और शीघ्र ही उनका समाधान किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!