खजुराहो सीट पर फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को कांग्रेस ने दिया समर्थन

नई दिल्ली,सोमवार 15 अप्रैल 2024

कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश के खजुराहो सीट पर फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस ने ये सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए छोड़ी थी, पर सपा उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया था।

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट आईएनडीआईए ग्रुप के सहयोगी सपा के लिए छोड़ दिया था। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडो के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज करने में सफल हो गई।

उल्लेखनीय है कि खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा की अधिकृत उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरबी प्रजापति को समर्थन देने का पत्र जारी किया। अब कांग्रेस ने भी इसकी घोषणा की है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं कांग्रेस को 2019 के चुनाव में मात्र एक सीट मिली थी। इस बार कांग्रेस ने सपा से गठबंधन करने का फैसला लिया है और खजुराहो की सीट उसे दी थी, जो अब फॉरवर्ड ब्लॉक की झोली में चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!