ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चार और उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली,गुरुवार 18 अप्रैल 2024

कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा यह सूची जारी की गई है।

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा के भुनेश्वर उत्तरी क्षेत्र से अशोक कुमार दास, भुवनेश्वर मध्य विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश चंद जेना, सत्यबादी विधानसभा क्षेत्र से से मनोज रथ और महंगा विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र कुमार शाहु काे उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 75 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को की थी। इसके पहले 2 अप्रैल को 49 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सीटें हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस अब तक 128 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!