कांग्रेस को फिर लगा झटका, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 11 अप्रैल 2024

उत्तराखंड कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है। अब कांग्रेस की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष जया बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली है। जया बिष्ट 2002, और 2007 में नैनीताल विधानसभा से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गई थी। वह जिला पंचायत सदस्य रही हैं। एनडी तिवारी सरकार में समाज कल्याण विभाग में राज्यमंत्री रहीं और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, लेकिन मोदी सरकार के उत्तराखंड के कार्यों को देखकर आज़ सैकड़ो समर्थकों के साथ उन्होंने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!