मुख्य सचिव ने विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा की, समय से कार्य पू्रा करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 17 मार्च 2026

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिव समिति की बैठक में एसएएससी योजना 2025-26 की प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजनाओं सहित सभी विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया।

साेमवार काे सचिवालय में सचिव समिति की बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी तरह की प्रशासनिक, तकनीकी तथा प्रक्रियागत बाधा आ रही है, तो उनका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी विभाग मासिक व्यय लक्ष्य निर्धारित कर उसकी नियमित मॉनिटरिंग करें, लंबित टेंडर, स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा जिलास्तर पर परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति बढ़ने से राज्य के विकास कार्यों को गति मिलेगी व जनसुविधाओं में भी सुधार होगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एलएल फैनई, धनंजय चतुर्वेदी, विशेष सचिव अमित सिन्हा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!