उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 29 मार्च 2024
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रेजुवेनेशन अथॉरिटी (एसएआरआरए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की द्वितीय बैठक हुई।
बैठक में एसएआरआरए की प्रथम बैठक की आख्या, अद्यतन प्रगति और संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित जलागम, पेयजल, सिंचाई, जल संस्थान जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।