मुख्य सचिव ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मताधिकार प्रयोग की शपथ

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 25 जनवरी 2025

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव ने सचिवालय के समस्त कार्मिकों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्हाेंने कहा कि मताधिकार का प्रयाेग निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पाण्डेय सहित सचिवालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!