भाजपा बोलीं- बाबा तरसेम के हत्यारों पर हुई पुलिस कार्रवाई जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 09 अप्रैल 2024

भाजपा ने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों पर हुई पुलिस कार्रवाई को अपराध के विरुद्ध धामी सरकार का जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम बताया है ।

भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने मीडिया से कहा कि नानकमत्ता के बाबा तरसेम सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण एवं कायरतापूर्ण हत्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए थे। यह भी स्पष्ट कर दिया गया था कि हत्यारों के साथ अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति पर अमल किया जाएगा।

उन्होंने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि बाबा तरसेम के निर्दयी हत्यारों का पुलिस मुठभेड़ में मारा जाना बताता है कि अपराधियों का उत्तराखंड में बचना नामुमकिन है। जब-जब कोई कानून व्यवस्था को चुनौती देगा उस पर कानून का शिकंजा कसना तय है। जीरो टॉलरेंस नीति पर अमल से स्पष्ट संदेश गया है कि उत्तराखंड के अंदर कोई भी बदमाश या कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने का साहस नहीं करेगा। यदि कोई देवभूमि की शांति को भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे अपनी सजा भुगतनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!