भाजपा ने जारी की 11वीं सूची, भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली,गुरुवार 11 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 11वीं सूची जारी की। इस सूची में भदोही लोकसभा संसदीय सीट से उम्मीदवार की घोषणा की गई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की भदोही सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा राज्य की 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कैसरगंज, रायबरेली, देवरिया और फिरोजाबाद सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। गौरतलब है कि पांच सीटें भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को दे रखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!