भाजपा अध्यक्ष नड्डा करेंगे हरिद्वार में रोड़ शो सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत

उत्तराखंड(हरिद्वार),गुरुवार 04 अप्रैल 2024

भाजपा के चुनाव प्रचार को गति देने उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को हरिद्वार में रोड़ शो सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पार्टी अध्यक्ष के कार्यक्रम के बारे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और संतों से आशीर्वाद लेंगे और संतों के साथ एक बैठक भी करेंगे। इसके बाद आर्य नगर चौक पहुंचेंगे। जहां से उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। ऋषिकुल मैदान में बूथ के कार्यकर्ताओं का त्रि-शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विकास तिवारी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!