भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज मप्र के चुनावी दौरे पर

मध्य प्रदेश(भोपाल),गुरुवार 02 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश आज (गुरुवार) मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वह सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार लता वानखेड़े के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दरअसल, प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव में सात मई को नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें बुंदेलखंड की सागर लोकसभा सीट भी शामिल है। इस सीट से भाजपा ने लता वानखेड़े को मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह से है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4ः45 बजे सिरोंज पहुंचेंगे और नया बस स्टेंड सिरोंज में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा उम्मीदवार लता वानखेड़े भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता और संगठन में कई पदों पर रही हैं। उनका लंबा राजनीतिक सफर है। लता वानखेड़े सागर महिला मोर्चा की अध्यक्ष, फिर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां जनसभा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!