भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज सीधी एवं छिंदवाड़ा में जनसभा

मध्य प्रदेश(भोपाल),शुक्रवार 12 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज मध्य प्रदेश के सीधी एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जनसभा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 11 बजे सीधी के बहरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!