हनुमान जयंती पर मंदिर में सजेगा बालाजी का भव्य दरबार

उत्तराखंड(हल्द्वानी),सोमवार 22 अप्रैल 2024

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बालाजी मंदिर समिति की ओर से आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयंती पर मंगलवार को बालाजी का विशाल दरबार सजेगा।

बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार की अपराह्न 3.30 बजे लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। हनुमान जयंती के दिन 23 अप्रैल की पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम कलाकार धार्मिक प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर में बालाजी का भव्य दरबार भी सजाया जाएगा। भगवान को 100 किलो लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

इससे पहले ध्वज पूजन में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश आदि शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!