बदरीनाथ पहुंचकर डीएम ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड(गोपेश्वर),गुरुवार 11 अप्रैल 2024

जिलाधिकारी चमोली ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने यात्रा से जुड़े विभागों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले साकेत मंदिर मार्ग का डामरीकरण, सीवर लाइन मरम्मत, आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण किया जाए। धाम में यात्रा से पहले पानी और विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाए। प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, वाहन पार्किंग और यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज लगाए जाए।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों की सुख, सुविधाएं अच्छे दर्शन को लेकर काम किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि बदरीनाथ महायोजना के अन्तर्गत संचालित कार्यों में श्रमिक की संख्या बढ़ाई जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए यात्रा शुरू होने से पहले अधिकांश कार्यों को तेजी से पूरा करें। इस दौरान अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने संचालित कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम चन्द्र शेखर वशिष्ट, लोनिवि के अधिक्षण अभियंता राजेश चंन्द्रा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, ईओ सुनील पुरोहित, राजस्व निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!