मुख्य सचिव ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर का किया उ‌द्घाटन

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 12 अक्टूबर 2024

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर देहरादून मुख्य शाखा जो वर्तमान में सभी महिला स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही है, को नवीन परिसर (एमकेपी महाविद्यालय के सामने) में शिफ्ट किया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को नवीन परिसर का विधिवत उद्घाटन किया।

मुख्य सचिव ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और परिसर में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के प्रदर्शित किए गए प्रोडक्ट्स की भी सराहना की।

बैंक अध्यक्ष हरि हर पटनायक ने बताया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा उत्तराखंड राज्य में कार्यरत 292 शाखाओं एवं 624 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों के माध्यम से राज्य में बैंकिंग सुविधाएं दी जा रही है। वर्तमान में बैंक से 20 लाख ग्राहक जुड़े हैं। इनमें से लगभग 10 लाख महिला ग्राहक हैं। बैंक की वर्तमान शाखा सन् 1985 से देहरादून में कार्यरत रही हैं। इस शाखा के नवीन परिसर को ग्राहकों की सुविधा के लिए नया आयाम दिया गया है।

शाखा की मुख्य प्रबंधक उमा नाथ ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शाखा स्टाफ अनुषि बहुगुणा ने किया। कार्यक्रम में नाबार्ड के महाप्रबंधक डा. सुमन कुमार समेत बैंक महाप्रबंधक अमिता रतूडी, आशीष गुप्ता, राजीव प्रकाश, भारती नौडियाल, क्षेत्रीय प्रबंधक महिपाल सिंह डसीला, कमल वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!