पावन धाम को लेकर कैबिनेट के निर्णय से होगा सभी शंकाओं का निवारण : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 19 जुलाई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष ने चार धामों को लेकर धामी कैबिनेट के निर्णय का स्वागत और प्रदेशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक जारी बयान में कहा कि दिल्ली में निर्मित होने वाले मंदिर को लेकर पहले भी सरकार की मंशा स्पष्ट थी और अब इस निर्णय के बाद धाम को लेकर सभी शंकाएं हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। उन्होंने इस निर्णय से केदार धाम समेत सभी चार धाम एवं अन्य पवित्र स्थलों के नाम के दुरुपयोग को करने को लेकर उठाई जा रही चिंता को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से सनातन धर्म, संस्कृति एवं परंपराओं की संवर्धक अपनी सरकार के प्रति विश्वास बनाएं रखने पर भी उन्होंने आभार व्यक्त किया है। साथ ही विश्वास दिलाया कि इसी तरह देवभूमि के सनातन स्वरूप बनाए रखने के लिए वह बड़े से बड़ा निर्णय लेने में कभी भी हिचकेगी नहीं।

उन्होंने विपक्षी कांग्रेस से भी आग्रह की कि अभी भी समय है,वह जनभावनाओं का सम्मान करते हुए,भगवान के पवित्र एवं पावन धामों को लेकर राजनीति करने की अपनी जिद छोड़ दे।

उन्होंने अगस्त माह में मानसून सत्र आयोजित करने पर कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा,राज्य निर्माण से पूर्व से ही देवभूमिवासियों की भावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आई है। आपदा काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद धामी सरकार का वहां सत्र कराने का यह साहसिक निर्णय हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं कठुआ में शहीद गढ़वाल राइफल्स के जाबांज जवानों और केदारनाथ विधायक दिवंगत शैला रानी रावत के असामयिक निधन पर कैबिनेट में श्रद्धांजलि अर्पित करने को भी अच्छा प्रयास बताया। इसी तरह पांच लाख तक के ठेके स्थानीय ठेकेदारों को देने एवं किसानों को दिए जाने वाले ऋण से स्टाम्प ड्यूटी की माफी समेत सभी 22 कैबिनेट निर्णयों को जनहित में बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!