भाजपा ने 27 में हैट्रिक प्रण के साथ मनाया स्थापना दिवस

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 06 अप्रैल 2026

भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के प्रण के साथ अपना स्थापना दिवस उल्लास से मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस अत्याचारी और षड्यंत्रकारी विपक्षी माहौल के मध्य भी भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं।

पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुए मुख्य समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की उपस्थित में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी ध्वज फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी । उद्घोष और मिष्ठान वितरित करने के साथ सभी वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन के सफर पर चर्चा की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सर्वप्रथम संगठन निर्माण में बलिदानी और तपस्वी कार्यकर्ताओं को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ऐसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से ही 1952 में दो सीट से शुरू हमारा सफर आज लगातार तीन बार केंद्र की सरकार बनाने के साथ निरंतर जारी है। पार्टी और देश को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने अतुलनीय प्रताड़ना सही हैं, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तो कश्मीर को देश से जोड़े रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आपातकालीन में जब हम उतनी बड़ी राजनीतिक ताकत भी नहीं थे, तब भी लोकतंत्र की आजादी के लिए हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने यातनाएं सही।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह की अत्याचारी एवं षड्यंत्रकारी राजनीति का सामना करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, वर्तमान परिस्थितियां तो कुछ भी नही हैं। आज विपक्ष लाख झूठ और भ्रम फैलाए, लेकिन भाजपा के संकल्प और समर्पण को तोड़ नहीं सकता है। हम सभी इस स्थापना दिवस में प्रण ले रहे हैं कि अगला स्थापना दिवस 27 के चुनावों में हैट्रिक के साथ मनाएंगे

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस सबके लिए बहुत गर्व का विषय है, जिससे नई ऊर्जा सृजित कर देश समाज को आगे बढ़ाने में जुटना है। चरावेति चरावेति के सिद्धांत पर काम करते हुए आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर संवाद आगे बढ़ाना है, जो राजनैतिक हित के अधिक देशहित और सामाजहित की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश काऊ, सरकार में दायित्वधारी विनोद सुयाल, हेमराज बिष्ट, सुभाष बड़थ्वाल, गीता राम गौड़, शादाब शम्स, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, श्रीमती नेहा जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव जगनमोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!