देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली का शानदार आयोजन, वीर नारियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 11 अक्टूबर 2025

उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय ने आज जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया।

इस अवसर कर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्रीय संपत्ति हैं , उनके योगदान को देश नमन करता है। उन्होंने हाल ही में धराली में आई भीषण आपदा पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने धराली आपदा के समय 14 राजपुताना राइफल्स के शहीद जवानों को याद किया व श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने राज्यपाल ने कहा कि वीर जवानों ने कष्टों के बावजूद उच्च मनोबल दृढ़संकल्प का परिचय दिया, साथ ही, उन्होंने भारतीय सेना और राज्य प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की भी सराहना की।

राज्यपाल ने केंद्र सरकार और उसकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की और विश्वास जताया कि उत्तराखंड आने वाले समय में और अधिक सशक्त व आपदा-प्रबंधन में सक्षम राज्य बनकर उभरेगा। उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों, सैनिकों, नौ सैनिकों व वायु सैनिकों के अद्वितीय साहस, देशभक्ति और समर्पण को सलाम किया। उन्होंने शहीदों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने वॉर वूंडेड फाउंडेशन के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री, ब्रिगेडियर हरचरण सिंह लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और रैली में मौजूद उनकी टीम को धन्यवाद दिया । इस मौके पर चौदह दिव्यापंग सैनिकों को मोटराइज्ड स्कूटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर राज्यपाल ने 20 वीर नारियों को भी सम्मानित किया और उनकी देश सेवा और उनके बलिदानों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही, वेटरन्स अचीवर्स अवार्ड पाने वाले विजेताओं को बधाई दी। श
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि उत्तराखंड, जो वीरों की भूमि है, ने हर युद्ध और संकट में अपनी वीरता से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र सेनाएं आज तेजी से आधुनिक युद्ध प्रणाली और तकनीक की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, लेकिन अपनी संप्रभुता पर किसी भी प्रकार का खतरा बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की अविनाशी भावना, निःस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सीडीएस ने कहा कि देहरादून मिलिट्री स्टेशन में इंटीग्रेटेड वेटरन्स वेलनेस एंड सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र पूर्ण रूप से तकनीक आधारित और पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए समर्पित होगा। उन्होंने मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया पर इस परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का विश्वास जताया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी-इन-सी सेंट्रल कमांड, ले. जनरल डी.जी. मिश्रा, जीओसी उत्तर भारत एरिया, और मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल, जीओसी उत्तराखंड सब एरिया सहित अनेक अधिकारी व 5 हजार से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। रैली में 21 कंपनियों द्वारा जॉब फेयर, बैंकिंग सुविधाएं, राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित स्टॉल और निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!