राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

शुक्रवार 10 जनवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – इच्छानुकूल घटनाएँ घटित, आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, व्यापार में धन निवेश, व्यक्तिगत कार्य क्षमता में वृद्धि, नवसम्पर्क लाभदायी।
  2. वृषभ – किसी के माध्यम से कुछेक समस्याएँ सुलझने की ओर, व्यक्तित्व का विकास, मेल-मिलाप में अभिरुचि, आपसी तनाव से राहत, यात्रा का सुयोग, हर्ष भी।
  3. मिथुन – भाग्योदय में बाधा, संकल्प-विकल्प से कार्यों की सफलता में संदेह, कर्ज से परेशानी, समस्याओं के चलते निजी प्रतिभा का सदुपयोग करने से वंचित, मन दुखी।
  4. कर्क – ग्रहयोग बेहतर, योजना साकार होने की ओर, परिवार में हर्षोह्लास का वातावरण, प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता, शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता, लाभ की स्थिति।
  5. सिंह – महत्त्वपूर्ण कार्य प्रगति पर, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, सुसंदेश की प्राप्ति, भौतिक सुख सुविधा के निमित्त व्यय, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग उपस्थित।
  6. कन्या – भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, उच्चाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, शत्रु पराभूत, विवादास्पद मसला हल, आत्मिक शान्ति भी।
  7. तुला – समय आशा के विपरीत, व्यावसायिक हानि, कर्ज की अधिकता से परेशानी, समस्याओं से उलझनें| अधीनस्थ सहयोगियों से तनाव, यात्रा निष्फल, मानसिक बेचैनी।
  8. वृश्चिक – अधूरी या नव योजना पर कार्यारम्भ, धन-सम्पत्ति विषयक मसला हल, पारस्परिक संबंधों में प्रगाढ़ृता, आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध, मनोरंजन में व्यय भी।
  9. धनु – शारीरिक सुख, पुरातन विवाद का समापन, नव उत्तरदायित्व का निर्वाह, व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि, घरेलू वातावरण सुखद, परिवार में खुशी का माहौल।
  10. मकर – भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, समस्याओं का निराकरण संभव, धनागम का सुअवसर, परोपकार की भावना जाग्रत, संत समागम से खुशी, यात्रा भी, वादविवाद का समापन।
  11. कुम्भ – पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में बाधा, कर्ज से परेशानी, वाद-विवाद से मानसिक आशांति, प्रियजनों से विश्वासघात की आशंका, लाभ का मार्ग अवरुद्ध, धनहानि सम्भव।
  12. मीन – बुद्धि चातुर्य से कार्य बनने की ओर, जनसम्पर्क का सुयोग, पत्नी का स्वास्थ्य सुधार पद आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध, धार्मिक कार्यों में अभिरुचि, आर्थिक लाभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!