राज्य आंदोलनकारी अरुण चमोली के आकस्मिक निधन पर आंदोलनकारी मंच द्वारा शोक व्यक्त किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 01 फरवरी 2026

राज्य आंदोलनकारी अरुण चमोली के आकस्मिक निधन पर आंदोलनकारी मंच द्वारा शोक व्यक्त किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया क़ि शनिवार दोपहर अरुण को ब्रेन हेमरेज होने के कारण निधन हो गया था और आज सुबह ऋषिकेश पूर्णानंद घाट मॆं अन्तिम संस्कार किया गया। आंदोलनकारी मंच के प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने उनके छोटे भाई अधीर चमोली से पूरी जानकारी लेते हुये सभी आंदोलनकारियों व अन्य को उनके निधन की सूचना भेजी तो सभी इस घटना से दुःखी हुये। काफी संख्यां मॆं राज्य आंदोलनकारी व समाजसेवी और कांग्रेस के लोग उनकी अन्तिम यात्रा मॆं सुबह 09-30 बजे ऋषिकेश जाने हेतु शामिल हुये। वह अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्री को छोड़ गये। ऋषिकेश अन्तिम संस्कार मॆं उनके भाई अधीर चमोली एवं अजय चमोली ने मुखाग्नि दी।

जगमोहन सिंह नेगी व प्रदीप कुकरेती के साथ रामलाल खंडूड़ी ने बताया क़ि वह छात्र जीवन से लेकर राज्य आन्दोलन के समय से ही जुझारू रहें और प्रत्येक बन्द चक्का जाम मॆं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सभी राज्य आंदोलनकारियों ने ईश्वर से उनकी आत्मशांति हेतु प्रार्थना की।

शशोक व्यक्त करने वालों मॆं मुख्यतः राज्य आंदोलनकारियों मॆं सलाहकार केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , रविन्द्र जुगरान , पृथ्वी सिंह नेगी , विजय प्रताप मल्ल , अखिलेश उनियाल , प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल , विपुल नौटियाल ,राकेश कुमार भट्ट,राकेश शर्मा,विजेंद्र सेमवाल, हरी सिंह मेहर , सुशील चमोली , मनोज नौटियाल , राकेश नौटियाल , सुमित थापा , विनोद असवाल , सतेन्द्र नौगाँई , प्रभात डण्डरियाल , गणेश डंगवाल , राकेश नौटियाल , राजेश पान्थरी , सत्या पोखरियाल , सुलोचना भट्ट , राधा तिवारी , द्वारिका बिष्ट , तारा पाण्डे , शकुन्तला रावत , रामेश्वरी नेगी ,अरुणा थपलियाल आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!