महापौर ने कर्मचारियों संग मनाई होली

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 02 मार्च 2026

देहरादून नगर निगम परिसर में सोमवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में होली का पर्व मनाया।

इस अवसर पर महापौर थपलियाल ने कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और नगर की स्वच्छता व विकास कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है औए निगम परिवार शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। महापौर ने नगरवासियों से सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की अपील की। इस दौरान निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!