खेल मंत्री ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 24 जनवरी 2025

राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को दून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का निमंत्रणपत्र समर्पित किया। इस दौरान खेल मंत्री ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

खेल मंत्री रेखा आर्या गुरुवार दोपहर बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थीं। मंत्री ने यहां टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया करने के बाद आरती भी की। खेल मंत्री ने टपकेश्वर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक निमंत्रणपत्र भी अर्पित किया। उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज और पंडित विपिन जोशी और मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं को भी राष्ट्रीय खेलों के लिए निमंत्रित किया।

खेल मंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमने अपनी सामर्थ्य और विवेक के अनुसार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई कसर बाकी नहीं रखी है और अब हम इसके सफल आयोजन के लिए महादेव के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश भर के निकाय चुनाव में उतरे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का आशीर्वाद भी भोलेनाथ से मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!