चमोली, हरिद्वार व देहरादून के विभिन्न दलों के कई जनप्रतिनिधि व अन्य भाजपा में शामिल

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 06 अप्रैल 2026

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार को आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में चमोली, हरिद्वार और देहरादून से आए ब्लॉक प्रमुख, जनप्रतिनिधियों सहित कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए उन्हें विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण की राजनीति करती है, जिसके कारण विभिन्न वर्गों के लोग निरंतर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां सीमित संख्या में लोगों के जुड़ने से ही आंतरिक संकट का सामना करने लगती हैं, जबकि भाजपा प्रत्येक माह बड़ी संख्या में लोगों को अपने साथ जोड़ रही है।

कार्यक्रम में तीन चरणों में सदस्यता दिलाई गई। चमोली से पार्टी की सदस्यता लेने वालों में ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़ गणेश चंदोला, सभासद दीपा मैंदौली, मंजिला देवी, जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार, हरीश कुमार, लक्ष्मण सिंह, पंकज जोशी, शिशुपाल लाल और दर्शन कौबियाल प्रमुख रहे।

हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता साधुराम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इनमें मदन सिंह चौहान, रकम सिंह, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉ. नरेश कुमार, जगत सिंह चौहान, मलखान सिंह, अजय प्रताप सिंह, रोहित कुमार, सबजपाल सिंह, मेघराज सिंह, राजपाल सिंह, दिनेश कुमार सहित महिला कार्यकर्ताओं में सोनी चौहान, बबीता चौहान, दुलारी, सविता देवी, राजेश देवी, रुक्मिणी देवी, दीप माला, मिथलेश देवी, मुनेश देवी, जमुना देवी, रेणु देवी और किला देवी शामिल रहीं।

देहरादून से हाई कोर्ट अधिवक्ता राजकुमार मौर्य, पंकज गुप्ता, राजीव मौर्या, पंकज मौर्या, विजय बिष्ट, विशाल बुटोला, मनजीत सिंह रांगड़ और देवेंद्र सिंह बुटोला प्रमुख रूप से भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी कुलदीप बुटोला, अशोक वर्मा, सुभाष बड़थ्वाल और राजेंद्र नेगी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!