महिला-युवा वोटरों पर सियासी दलों का फोकस, लोकसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का क्या प्लान

लोकसभा चुनावों का ऐलान होने के साथ ही भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दल मतदाताओं को रिझाने की कोशिशों में जुट गए हैं। उत्तराखंड की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस ने महिला और युवा मतदाताओं पर खास फोकस करते हुए अपनी चुनावी रणनीति तैयार किया है।

उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होना है। इसकी वजह से राज्य में राजनीतिक दलों को प्रचार के लिए अपेक्षाकृत रूप से कम समय मिल पाएगा। ऐसे में राज्य के दोनों प्रमुख दल चुनावी गतिविधि को तेज कर रहे हैं। विदित है कि भाजपा राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। कांग्रेस में दो उम्मीदवारों का ऐलान जल्द हो सकता है।

भाजपा महिला वोटरों पर विशेष फोकस कर रही है। इसके तहत अलग अलग वर्ग की महिलाओं से संपर्क के साथ ही लाभार्थी सत्यापन पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी युवाओं, कारोबारियों, व्यापारियों के साथ ही हर वर्ग को रिझाने के प्रयासों में जुटी हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि पार्टी समाज के हर वर्ग के बीच विकास के मुद्दे पर वोट की अपील कर रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास को लोगों के बीच पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!