शनिवार 21 फरवरी 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहने के कारण सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। अनाब-शनाब खर्च होंगे। फिर भी व्यापार, आर्थिक स्थिति इत्यादि साथ देगी, जिसके कारण इस समय को आप आराम से निकाल लेंगे। कुल मिलाकर मध्यम से थोड़ा उत्तम समय कहा जाएगा।
- वृषभ – आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बहुत ज्यादा और बहुत कम के बीच आप रहेंगे। तो थोड़ा सा मन परेशान रहेगा इन सब चीजों को लेकर कि कल जो बहुत अच्छा चल रहा था, आज वो बहुत खराब क्यों है। भ्रम की स्थिति रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में सामंजस्य नहीं बनेगा। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। पिता और उच्चाधिकारियों से थोड़ा सा तू-तू, मैं-मैं या ऊपर-नीचे का संबंध बना रहेगा। डिस्टर्बिंग टाइम है, लेकिन हानिकारक नहीं है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- मिथुन – उच्चाधिकारियों से पंगेबाजी नहीं करनी चाहिए आपको। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी थोड़ा प्रभावित हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन चलते रहेंगे। नुकसान का समय नहीं है, लेकिन डिस्टर्बेंस का समय है। काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- कर्क – पर्सनल लाइफ आपकी बहुत अच्छी दिख रही है। प्रेम, संतान- प्रेम विवाह की तरफ जाता हुआ दिख रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी करीब-करीब ठीक है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य भी दिख रहा है, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करिए और मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, इस बात का ध्यान रखिए। काली वस्तु का दान करना और पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- सिंह – सिंह राशि का भी इस समय सही नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित है। दांपत्य प्रभावित है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बचकर पार करिए। सारे आस्पेक्ट में चौकन्ना रहिए। नीली वस्तु दान करना शुभ होगा।
- कन्या – कन्या राशि की स्थिति मध्यम कही जाएगी। डिस्टर्बिंग टाइम है, लेकिन शत्रुओं पर दबदबा बना हुआ है। दांपत्य प्रभावित है। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य प्रभावित है। डिस्टर्बिंग टाइम है। थोड़ा बचकर पार करिए और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में कोई ऐसा कदम मत उठाइए, जिससे अजीब सिचुएशन बन जाए, उंगली उठ जाए। बहुत सामंजस्य के साथ आगे बढ़िए। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- तुला – स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार की स्थिति ठीक है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। शत्रु सामने पड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे। विवेक से काम लेंगे आप। डिस्टर्बिंग टाइम है, लेकिन लाभप्रद रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
- वृश्चिक – मानसिक आघात का समय है। विद्यार्थी भी थोड़ा सावधान रहें। कोई नई शुरुआत न करें। लेखक और कवियों के लिए यह थोड़ा सा डिप्रेसिंग टाइम कहा जाएगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कुछ नकारात्मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। बचकर पार करें। पीली वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।
- धनु – नाक, कान, गले की परेशानी। प्रोफेशनल लाइफ में किसी नेगेटिव एनर्जी की इंटरफेरेंस। घरेलू सुख बाधित। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी इत्यादि नकारात्मक दिख रहा है। बचकर पार करना पड़ेगा। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। सबकुछ बहुत अच्छा है, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। लाल वस्तु पास रखें।
- मकर – धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी मत करिए। जुबान पर काबू रखिए। आपके द्वितीय भाव में सूर्य, बुध, राहु बैठे हैं। ये धन, वैभव, कुटुंब, वाणी सबको इंफेक्टेड कर रहे हैं। तो इससे संबंधित चीजों की परेशानी रहेगी। शोल्डर (भुजा) से लेकर सिर तक में भी परेशानी दिख रही है और मुख रोग के भी शिकार हो सकते हैं। तो अपर बॉडी का थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। क्रोध पर काबू रखें। लग्न का मंगल रक्तचाप बढ़ा सकता है। सावधानी बरतें। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
- कुंभ – खर्च की अधिकता रहेगी। रेस्टलेसनेस बनी रहेगी। बेचैनी, घबराहट, डिप्रेशन—ये सारी चीजें बनी रहेंगी। लेकिन फिर भी इन सारी विषम परिस्थितियों में आप निर्णय सही लेंगे। अभी निवेश मत करिएगा। जुबान पर काबू रखिएगा, क्योंकि द्वितीय भाव का विष योग दर्शाता है कि नुकसान संभव है—वाणी से और धन से। नीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
- मीन – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम हो सकती है। सरकारी तंत्र से लाभ के अवसर इन दिनों नहीं हैं। पिता से दूरी इत्यादि बनी रहेगी। घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी, शारीरिक परेशानी, व्यापारिक परेशानी इत्यादि बनी रहेंगी। बहुत बचकर पार करें। शनिदेव को प्रणाम करना और शिवजी का जलाभिषेक करना, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।