राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

सोमवार 04 अगस्त 2025

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
  2. वृषभ – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। आनंदमय जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
  3. मिथुन – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वास्तु का दान करें।
  4. कर्क – लिखने पढ़ने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा। भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखें।
  5. सिंह – गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। लेकिन भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
  6. कन्या – व्यावसायिक सफलता मिलेगी। एक ऊर्जा आप में बनी रहेगी। ये व्यावसायिक ऊर्जा होगी। और जो चाहेंगे वह करेंगे, उसका रिजल्ट जरूर आएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
  7. तुला – धन का आगमन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी लेकिन जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
  8. वृश्चिक – सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपका कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। भाग्य साथ देगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
  9. धनु – मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
  10. मकर – यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  11. कुंभ – व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। उच्च अधिकारियों का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। एक शुभता की तरफ बढ़ता हुआ समय है। लाल वस्तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!